फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP's Indira Singh wins Bijnor Municipality seat

Bijnor News: बिजनौर पालिका सीट पर भाजपा की इंदिरा सिंह विजयी

Sun, 14 May 2023 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's Indira Singh wins Bijnor Municipality seat
बिजनौर में विजयी भाजपा प्रत्याशी इंदिरा सिंह को प्रमाण पत्र चुनाव अ​धिकारी।
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका सीट पर भाजपा उम्मीदवार इंदिरा बीरबल सिंह ने जीत हासिल की है। सपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक की बेटी स्वाति वीरा महाजन को हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि सपा उम्मीदवार की हार की सबसे बड़ी वजह रालोद और निर्दलीय उम्मीदवार रहे।
विज्ञापन




शनिवार को हुई निकाय चुनाव की मतगणना में बिजनौर पालिका सीट से भाजपा उम्मीदवार इंदिरा बीरबल सिंह ने पहले ही चक्र में बढ़त बना ली थी। मतगणना खत्म होने तक भाजपा उम्मीदवार की बढ़त बरकरार बनी रही। हालांकि तीसरे राउंड में बढ़त में थोड़ी कमी जरुर आई थी।
विज्ञापन


आखिरकार भाजपा उम्मीदवार इंदिरा बीरबल सिंह ने 25190 मत हासिल किए जबकि सपा उम्मीदवार स्वाति वीरा महाजन को 20908 मत मिले। जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार ने 4282 मतों से जीत हासिल कर ली। इनके अलावा निर्वतमान चेयरपर्सन और रालोद उम्मीदवार रुखसाना परवीन को 6894 मत मिले। इनके अलावा बसपा की उम्मीदवार ने 4247 मत हासिल किए। वहीं एआईआईएम की उम्मीदवार ने भी 1039 जबकि कांग्रेस को भी 995 मत मिले। वहीं निर्दलिय नरगिस 859, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ममता अग्रवाल को 213 मत मिले। वहीं अर्चना को 95, पवन 651, फरजाना 861, मंजूलता 53, शबाना परवीन 202, शहनाज बानो 60, शारिका वर्मा 523 ने मत हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन





107 ने किसी पर भी नहीं जताया भरोसा



बिजनौर नगर पालिका में 107 लोगों ने किसी पर भी भरोसा नहीं जताया। इन्होंने नोटा का इस्तेमाल किया। जिले के सभी 18 निकायों में नोटा इस्तेमाल करने वालों का यह सबसे अधिक आंकड़ा है।



रालोद और निर्दलियों ने बिगाड़ा सपा का गणित



भाजपा की जीत की राह आसान करने में सबसे अधिक योगदान रालोद और निर्दलीय उम्मीदवारों का रहा है। क्योंकि भाजपा उम्मीदवार ने 4282 मतों से जीत हासिल की है, उधर रालोद उम्मीदवार ने 6894 मत हासिल कर सपा का गणित ही बिगाड़ दिया। क्योंकि सपा ने पहले रुखसाना परवीन को टिकट दिया था लेकिन बाद में रुखसाना परवीन का टिकट काट दिया गया, जिसके बाद निर्वतमान चेयरपर्सन रुखसाना परवीन ने रालोद के टिकट पर किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed