{"_id":"5aa2cce04f1c1ba8768b4920","slug":"bjp-wins-in-block-by-elections-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
विजेता प्रत्याशी देवेश राजपूत अपने समर्थकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेश राजपूत विजयी हुईं। उन्होंने सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी उज्ज्वल सिंह को आठ मतों से हरा दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ।
बुढ़नपुर स्योहारा ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था। बाद मेें शिखा चौहान ने अपना नाम वापस ले लिया। भाजपा की देवेश राजपूत, सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी उज्ज्वल सिंह चुनाव मैदान में थे। शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख के लिए मतदान हुआ। इसमें 93 सदस्यों में से 92 ने वोट डाले। एक सदस्य अरुण ढाका के विदेश में होने के कारण वे मतदान नहीं कर सके। मतगणना में देवेश राजपूत को 47, उज्ज्वल सिंह को 39 मत मिले। छह मत निरस्त हो गए। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने ब्लाक कार्यालय पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सीओ धामपुर अर्चना सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान चार थानाध्यक्ष, दस उपनिरीक्षक, 20 कांस्टेबल और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रही। देवेश राजपूत की जीत के बाद समर्थकों ने डॉ. नरेंद्र अमर रहें, लोकेंद्र चौहान अमर रहें के नारों लगाए। फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के मंडल संयोजक एनपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, डॉ. विनीत देवरा, अनिल कुशवाहा, सीपी सिंह, महेश चंद नेताजी आदि मौजूद रहे।