फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP will field a winning and durable candidate: Dinesh Verma

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने दिनेश वर्मा को बनाया प्रभारी

Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP will field a winning and durable candidate: Dinesh Verma
जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी उतारेगी भाजपा : दिनेश वर्मा
विज्ञापन

नजीबाबाद। लोकसभा 2024 चुनाव की दृष्टि से निकाय चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा निकाय चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं नगर के लिए नियुक्त निकाय चुनाव प्रभारी दिनेश वर्मा ने यह बात कही।

वरिष्ठ भाजपा नेता अंकित राजपूत के आवास पर दिनेश वर्मा ने मीडिया से मुलाकात में कहा कि भाजपा नजीबाबाद के नगर पालिका अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डों में सिंबल के साथ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। दिनेश वर्मा ने कहा कि लखनऊ में हाल ही में आयोजित मीटिंग में भाजपा ने पूरी तैयारी के साथ नगर निगम निकाय आदि के चुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के साथ प्रदेश को विकास देने वाली भाजपा धर्म-जाति से ऊपर उठकर जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, अंकित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed