फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP supported candidate Pradeep Kumar's victory in Afzalgarh

अफजलगढ़ में कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी जीता

Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP supported candidate Pradeep Kumar's victory in Afzalgarh
अफजलगढ़ में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रदीप कुमार की जीत
विज्ञापन

अफजलगढ़। कड़े मुकाबले के बीच 28 वोटों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रदीप कुमार बबली ने विजय दर्ज कराई। आरओ सुधीर कुमार ने बताया कि सभी 119 बीडीसी सदस्यों द्वारा मतदान किया गया तथा मतगणना में 9 मत निरस्त पाए गए। सपा समर्थित प्रत्याशी को 41 मत मिले जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रदीप कुमार बबली को 69 मत मिलने के चलते विजयी घोषित किया गया।

शनिवार को सुबह 11 बजे कासमपुरगढ़ी स्थित ड्वाकरा हाल में ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान शुरू हुआ। निर्धारित समय सीमा से करीब डेढ़ घंटा पहले मतदान संपन्न हो गया। सभी 119 बीडीसी सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान मतदेय स्थल के दोनों ओर कई स्थानों पर बेरीकेडिंग कर लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा मतदान स्थल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद एसडीएम नगीना घनश्याम वर्मा तथा सीओ सुनीता दहिया व तहसीलदार रमेशचंद्र चौहान को आवश्यक दिशा निर्देश देते निष्पक्ष रूप से मतदान कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed