{"_id":"6406a24c427f0280510fe3e6","slug":"bjp-leaders-son-died-in-a-road-accident-in-dhampur-bijnor-news-c-14-1-144729-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - सड़क हादसेे में भाजपा नेता के पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - सड़क हादसेे में भाजपा नेता के पुत्र की मौत
Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक समक्ष कुमार रस्तौगी, फाइल फोटो
- धामपुर से लौटते समय मनोकामना मंदिर के पास बेकाबू होकर गिरी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। सड़क हादसे में शेरकोट के मोहल्ला वीरथला निवासी भाजपा नेता मुकेश कुमार रस्तोगी के 21 वर्षीय पुत्र सक्षम कुमार रस्तोगी की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। परिवार के लोगों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। हादसा तब हुआ जब रविवार शाम समक्ष बाइक से धामपुर से शेरकोट अपने घर जा रहा था।
मोहल्ला वीरथला निवासी मुकेश रस्तोगी ने बताया कि उनका पुत्र सक्षम रस्तोगी रविवार शाम मोहल्ले के युवक सार्थक कुमार के साथ बाइक से धामपुर से घर लौट रहा था। मनोकामना मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सक्षम को गंभीर चोट आई और सार्थक मामूली रूप से चोटिल हो गया। दोनों घायलों को वहां से उठाकर धामपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। परीक्षण के दौरान समक्ष कुमार ने दम तोड़ दिया। सार्थक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सोमवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एसओ किरनपाल सिंह का कहना है कि समक्ष परिवार में इकलौता पुत्र था।