फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP leaders counted the achievements of the state government

भाजपाइयों ने गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders counted the achievements of the state government
भाजपाइयों ने गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रशासन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियों की पुस्तक और पोस्टर का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कुंवर भारतेंद्र सिंह, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, एसडीएम परमानंद झा, पीडी वीपी मिश्रा, प्रभारी बीडीओ संदीप कुमार ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष के विकास उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक और फोल्डर का संयुक्त रूप से विमोचन किया। मुख्य अतिथि भारतेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास उद्धोष के साथ प्रदेश के सर्वार्गींण विकास के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा किया। कई दशक से विकास के क्षेत्र में पिछड़े प्रदेश को चार वर्षों में बहुमुखी विकास मिला है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया से बेरोजगारी पर अंकुश लगने और प्रत्येक क्षेत्र में विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास नीतियों की सराहना की। एडीओ कृषि श्याम सिंह के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा, कमल सैनी, जुगनेश कुमार, राजकुमार प्रजापति, पंकज शर्मा, चौ.विक्रम सिंह खोबे आदि मौजूद रहे। एडीओ कृषि श्याम सिंह ने कृषि विकास योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित संगोष्ठी एवं किसान सम्मान समारोह 21 मार्च को प्रात: 11 बजे ड्वाकरा हॉल नजीबाबाद में आयोजित किए जाने की जानकारी दी। पीडी वीपी श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed