फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP leaders and officers camped in Swahedi

भाजपा नेताओं व अफसरों ने स्वाहेड़ी में डाला डेरा

Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders and officers camped in Swahedi
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के तहत मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य क? - फोटो : BIJNOR
भाजपा नेताओं व अफसरों ने स्वाहेड़ी में डाला डेरा
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले के संभावित दौरे को देखकर जिले के अफसर व भाजपा नेता तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को मंत्री और अफसर स्वाहेड़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल पर डेरा डाले रहे और निर्माण कार्य को देखा। स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज स्थल को निरीक्षण के साथ-साथ सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं, विधायकों के साथ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
जिले के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने गांव स्वाहेड़ी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थल का निरीक्षण किया। कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जिले के संभावित भ्रमण के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज बिजनौर की आधार शिला रखी जाएगी। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से यहां के लोगों को स्वास्थ्य लाभ के अलावा अन्य आर्थिक लाभ भी प्राप्त होंगे। मेडिकल कॉलेज स्थापित होने के बाद जिले के गंभीर मरीजों को मेरठ रेफर करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को हर संभव सुविधाएं और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हर क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन सामान्य को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मंडलायुक्त आंजनेय कुमार, डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह को कार्यक्रम स्थल पर पूरी सतर्कता और सजगता के साथ कड़ी सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक अशोक राणा, कमलेश सैनी, ओमकुमार, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, ऐश्वर्य चौधरी, सीडीओ केपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के तहत मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य क?

बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के तहत मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य क?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed