फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP in five seats, independent in Najibabad

ब्लॉक प्रमुख चुनाव बिजनौर : पांच सीटों पर भाजपा, नजीबाबाद में निर्दलीय की जीत

Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP in five seats, independent in Najibabad
बिजनौर में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दिन से शुरू हुआ भाजपा का चुनावी अश्वमेघ का घोड़ा नजीबाबाद ब्लॉक पर जाकर रुका। जिले में 11 ब्लॉक में से दस ब्लॉक पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए। इनमें से छह पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। केवल नजीबाबाद ब्लॉक में ही निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह को जीत मिल सकी है। हालांकि तपराज सिंह भी पहले भाजपा से ही टिकट मांग रहे थे, लेकिन बाद में टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव के समय ही भाजपा ने अपनी जीत के इरादे साफ कर दिए थे। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सहित कई दिग्गज नेता जिले में चुनाव की रणनीति में जुट गए थे। जिले को अलग अलग क्षेत्रों में बांटकर नेताओं को जीत की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत में जीत मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुखी में भी इसी तरह पूरे जिले में माहौल तैयार किया गया। उधर विपक्ष भी अधिकांश सीटों पर चुनाव के मूड में दिखाई नहीं दिया। नामांकन के दिन ही छह भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध होना तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पांच सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें से चार प्रत्याशी भाजपा के जीत गए। केवल नजीबाबाद सीट पर ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यह संगठन की जीत है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं ने निष्ठा और मेहनत के साथ चुनाव लड़वाया है।

सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
ब्लाक प्रमुख चुनाव प्राप्त मत
धामपुर ब्लाक

1- क्षमा हेमलता चौहान - भाजपा मिले मत -65- विजयी।
2- डा. कुसुम रघुवंशी - निर्दलीय मिले मत -56- पराजित ।
3- निरस्त मत - 03
अफजलगढ ब्लाक
1- प्रदीपकुमार उर्फ बबली - भाजपा मिले मत-69 विजयी
2- शैलेन्द्र चौहान- सपा मिले मत-41 3-
निरस्त मत - 09
जलीलपुर ब्लाक
1- कुंतेश देवी - भाजपा मिले मत 68 विजयी,
2- रीना धारीवाल निर्दलीय मिले मत-613-
निरस्त मत - कोई नहीं
नजीबाबाद ब्लाक
1- तपराज सिंह निर्दलीय मिले मत - 95 विजयी
2- अवधेश कुमार भाजपा मिले मत-80
3-निरस्त मत - कोई नहीं
किरतपुर ब्लाक
1- अंकित चौधरी भाजपा मिले मत -53 विजयी
2- हिमालय कुमार निर्दलीय मिले मत-34 पराजित
3- निरस्त मत - कोई नहीं
सबसे अधिक मत से जीते
अंकित चौधरी - भाजपा, किरतपुर ब्लाक, 19 वोट से विजयी
सबसे कम वोट से जीते
कुंतेश देवी- भाजपा, जलीलपुर ब्लाक, मात्र सात वोट से जीती
निर्विरोध: मोहम्मदपुर देवमल, कोतवाली, हल्दौर, नहटौर, नूरपुर, स्योहारा से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed