फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP has given multifaceted development to the state: Satyapal Singh

भाजपा ने प्रदेश को दिया बहुमुखी विकास : सत्यपाल सिंह

Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP has given multifaceted development to the state: Satyapal Singh
नजीबाबाद में भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
भाजपा ने प्रदेश को दिया बहुमुखी विकास : सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं और नीतियों ने प्रदेश को बहुमुखी विकास दिया है। सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचा है।

नगर के एक बैंक्वेट हॉल में प्रो. अभय मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल रहे। सत्यपाल सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। विस चुनाव 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। सत्यपाल सिंह ने सम्मलेन में उपस्थित सभी समर्थकों से 21 सितंबर को स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता चौधरी, पूर्व सांसद राजा भरतेंद्र सिंह, प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, जिला मंत्री तरुण राजपूत, जिला मंत्री राजन टंडन गोल्डी, डॉ. बीरबल सिंह, बलराज त्यागी, विक्रांत चौधरी, राजीव अग्रवाल, मास्टर रमेश सिंह, विकास अग्रवाल, रुस्तम यादव आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद में भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में बोलते भाजपा नेता।

नजीबाबाद में भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में बोलते भाजपा नेता।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed