{"_id":"6169caceeae86c30740ad8a7","slug":"bjp-did-work-against-public-sentiments-nazibabad-news-mrt5608127101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जन भावनाओं के विपरीत किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जन भावनाओं के विपरीत किया काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने जन भावनाओं के विपरीत किया काम
नजीबाबाद। समाजवादी पार्टी की सभा में प्रदेश सरकार पर जन भावनाओं की उपेक्षा, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को बढ़ावा देने और जन भावनाओं के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया गया।
ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा में सपा ने नुक्कड़ सभा की। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मंदीप भट्टी, वरिष्ठ सपा नेता रफीक अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए केंद्र और प्रदेश से सरकार का हटना जरूरी है। रफीक अंसारी ने 2022 में सरकार बनाने के लिए बूथों को मजबूत बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। हाजी जमील अंसारी की अध्यक्षता और सईद अहमद के संचालन में आयोजित सभा में सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल, आजाद किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह रंधावा, शहजाद, आफाक, शहबाज, महबूब, जयप्रकाश, डॉ.शमीम, इरशाद ठेकेदार, दलवीर सिंह सहित अनेक सपा नेता शामिल रहे। संवाद