फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Birth anniversary of Guru Gobind Singh in Bijnor

धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Guru Gobind Singh in Bijnor
बिजनौर में गुरू गोबिंद सिंह जयंती पर निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार। - फोटो : BIJNOR
नगर कीर्तन निकाल किया गुरु की महिमा का गुणगान
विज्ञापन

बिजनौर। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। युवाओं ने नगर कीर्तन में अनेक करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। जगह जगह नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नई बस्ती से शुरू हुआ। इसमें सबसे आगे पंज प्यारे शामिल थे। गुरु गोबिंद सिंह की फूलों से सजी पालकी व गतका दल शामिल रहा। छोटे बच्चे गुरु की महिमा के गीतों पर झूमते चल रहे थे। अखाड़े में युवाओं ने अनेक करतब दिखाए। युवाओं ने अपनी पीठ पर नारियल रखकर उसे तलवार से कटवाया, मिट्टी के बरतन तलवार से फोड़ने के करतब दिखाए। इसके अलावा युवाओं ने बर्फ पर लेटकर लकड़ी की फंटी से शरीर पर वार कराने तथा कांच की रॉड को सिर से फोड़ने के कारनामे किए। सरदार सुखविंदर सिंह ने शास्त्री चौक पर अपने प्रतिष्ठान पर सभी को जलपान कराया। इसके बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रेलवे स्टेशन के पास जाकर संपन्न हुआ। वहां पर शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान गुरुद्वारे के प्रधान सरदार हरदीप सिंह कालरा, अरविंद्रपाल, गोल्डी, सचिन खुराना, कुलदीप खुराना, लाल सिंह गुलाटी, तरनजीत सिंह, इकबाल सिंह, बीबी प्रकाश कौर, सतनाम, रजनी, रानी गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed