फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bird sanctuary to be built on the Ganges barrage for migratory birds

प्रवासी पक्षियों के लिए गंगा बैराज पर बनेगा पक्षी विहार

Tue, 01 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bird sanctuary to be built on the Ganges barrage for migratory birds
बिजनौर। प्रवासी पक्षियों को लुभाने के लिए गंगा बैराज पर पक्षी विहार बनाया जाएगा। विदेशी पक्षियों के लिए ऊंचे टीले बनाए जाएंगे और बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। गंगा के तट के एक इलाके को टापू जैसा विकसित किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग से भी जमीन पर यह कार्य करने के लिए अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन

जिले की धरती प्रवासी पक्षियों को बहुत भाती है। जिले में गंगा, रामगंगा, मालन और खो नदी के किनारे हर साल साइबेरिया व अन्य देशों से प्रवासी पक्षी आते हैं जो सर्दी के दौरान यहीं प्रवास करते हैं। जिले में बर्ड वॉच के दौरान 46 प्रजातियों के पक्षी मिल चुके हैं जबकि कुछ साल पहले तक जिले में 38 प्रजातियों के ही पक्षी आते थे। तराई क्षेत्र में ये प्रवासी पक्षी डेरा जमाते हैं। प्रवासी पक्षियों को जिले में सुरक्षित के साथ साथ अनुकुल वातावरण देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत वन विभाग गंगा किनारे पक्षी विहार बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए गंगा बैराज पर शीशमहल के पास गंगा के तटीय क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। सिंचाई विभाग से भी पक्षी विहार बनाने के लिए अनुमति ली जा रही है। अनुमति मिलते ही पक्षी विहार बनाने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। गंगा तट के इस क्षेत्र को किसी टापू की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

25 फीट ऊंचे टीले बनेंगे
पक्षी विहार में गंगा किनारे दो या इससे ज्यादा टीले बनाए जाएंगे। रेत से ये टीले बनाए जाएंगे। टीलों की ऊंचाई 25 फीट तक या इससे ज्यादा होगी। टीलों के पास हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया जाएगा। घनी छाया देने वाले पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी सुरक्षा
पक्षियों की कई प्रजाति रेत में ही अंडे देती हैं। टीले पर भी ये पक्षी घोंसला बना सकते हैं। यहां अंडे देने पर उनके अंडे पानी व अन्य कुछ जंगली जानवरों से बचे रहेंगे। एक ही जगह पर पक्षियों के डेरा जमाने से उनकी सुरक्षा करना भी आसान होगा।

ये पक्षी आते हैं
जिले में प्रमुख रूप से डारटर, ब्लू रॉक, पिनटेल, कामन टेल, लार्ज एरागेट, बार हैडेट गीज, ग्रे लेग गीज, बेडर गीज, पोस्टर पनकोन आदि पक्षी दिखाई देते हैं। खाने व प्रजनन के लिए ये पक्षी आते हैं।
ले रहे अनुमति
डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक बैराज पर पक्षी विहार बनाया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed