फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Biotin deficiency is causing young people to go bald at an early age.

Bijnor News: बायोटीन की कमी से कम उम्र में ही गंजे हो रहे युवा

Tue, 18 Nov 2025 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Biotin deficiency is causing young people to go bald at an early age.
बिजनौर। जीवनशैली में आए बदलावों और बढ़ते तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। वहीं, बालों का झड़ना, कम उम्र में गंजापन और बालों का सफेद होना भी युवाओं के बीच एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना बायोटीन की कमी के तीन मरीज तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि पहले जहां बालों से जुड़ी समस्याएं वृद्धावस्था से जोड़ी जाती थीं। वहीं अब युवा पीढ़ी भी इससे अछूती नहीं है। मेडिकल अस्पतालों में ओपीडी में आने वाले मरीजों में एक बड़ी संख्या उन युवाओं की है, जो बालों के अत्यधिक झड़ने, पतला होने और समय से पहले सफेद होने की शिकायत लेकर आते हैं। जांच में यह पाया गया है कि इन समस्याओं के पीछे अक्सर शरीर में बायोटीन (विटामिन बी7) की कमी होती है। बायोटीन बालों के स्वास्थ्य के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह केराटिन के उत्पादन में सहायक होता है, जो बालों का मुख्य प्रोटीन है। बायोटीन की पर्याप्त मात्रा बालों को मजबूत बनाने, उनके विकास को बढ़ावा देने और झड़ने से रोकने में मदद करती है। इसकी कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed