फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bilayi chini mil par giri gaaj

बिलाई चीनी मिल पर गिरी गाज

Sat, 26 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बिलाई शुगर मिल पर गन्ना मूल्य भुगतान तय समय में नहीं करने की गाज गिर गई हैं। प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मिल की चीनी को प्रशासनिक अभिरक्षा में ले लिया है। अब डीएम के निर्देश पर प्रतिदिन होने वाली चीनी की बिक्री तथा किसानों को किए जाने वाले गन्ना मूल्य भुगतान की साप्ताहिक समीक्षा होगी।  
विज्ञापन


बिलाई शुगर मिल में नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई शुरू हो गई थी। शासन के 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश हैं। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। शुक्रवार को मिल गेट के कांटों पर घटतौली पकड़ी गई थी। प्रशासन ने इस पर कड़े तेवर अपनाए।
विज्ञापन


घटतौली में मिल गेट के कांटों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। अब प्रशासन गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सख्त हो गया है। डीएम जगतराज के निर्देश पर एसडीएम सदर अनुज सिंह ने मिल गोदाम में तैयार चीनी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। एसडीएम के अनुसार  मिल में प्रतिदिन तैयार होने वाली चीनी की बिक्री का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। वह यह भी पता लगा रहे हैं कि बेची गई चीनी के मूल्य का 85 प्रतिशत भाग को  किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान खाते में जमा किया गया है या नही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना समिति हल्दौर के सचिव को चीनी मिल के अभिलेखों तथा गोदाम में रखी चीनी का मौका मुआयना करके रिपोर्ट देने की हिदायत दी गई है। सचिव यह रिपोर्ट हर सप्ताह उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed