{"_id":"57fd33164f1c1b675228fa72","slug":"bilai-two-crushing-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में शुगर मिलों को नवंबर के पहले सप्ताह में चलाने की तैयारी शुरू, बिलाई मिल में दो से पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में शुगर मिलों को नवंबर के पहले सप्ताह में चलाने की तैयारी शुरू, बिलाई मिल में दो से पेराई
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शुगर मिलों को नवंबर के पहले सप्ताह में चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। बजाज हिंदुस्थान की बिलाई शुगर यूनिट जिले में सबसे पहले चलेगी। गन्ना विभाग ने शुगर मिलों को गन्ना खरीद केंद्र लगाने के काम में तेजी जाने की हिदायत दी है।
डीसीओ ओपी सिंह के मुताबिक इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 50 हजार हेक्टेयर अधिक रकबे में गन्ना है। अर्ली वैरायटी का गन्ना कुल रकबे का करीब 75 प्रतिशत है। किसानों को गन्ना सप्लाई में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने शुगर मिलों को नवंबर के प्रथम सप्ताह में चलाने की हिदायत दे दी है। बजाज हिंदुस्थान की बिलाई शुगर मिल दो नवंबर से पेराई शुरू करेगी। सभी शुगर मिलों में मरम्मत का काम पूरा है। शुगर मिलों ने गन्ना खरीद केंद्र लगाने शुरू कर दिए हैं। जिले में नौ शुगर मिलों के करीब 760 केंद्र संचालित हैं। किसानों के गन्ना सट्टे के शुद्धीकरण का काम गन्ना समितियों की टीम बनाकर पूरा कराया जा रहा है। गांवों को सेंटर या मिल गेट से जोड़े जाने की आई शिकायतों का निपटारा शुरू हो गया है। बिलाई शुगर मिल के कारखाना प्रबंधक संजय गोयल के अनुसार 19 अक्तूबर को मिल का बायलर पूजन है। उन्होंने दो नवंबर से पेराई सत्र शुरू होने की पुष्टि की है। उधर,ग गन्ना खरीद केंद्र लगाने के काम में तेजी जाने की हिदायत दी गई।