फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bilai sugar mill remained closed on Sunday, silence in Ken yard

Bijnor News: रविवार को दिनभर बंद रही बिलाई चीनी मिल, केन यार्ड में सन्नाटा

Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Bilai sugar mill remained closed on Sunday, silence in Ken yard
हल्दौर क्षेत्र की बिलाई शुगर मिल के गेट पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्त? - फोटो : BIJNOR
रविवार को दिनभर बंद रही बिलाई चीनी मिल, केन यार्ड में सन्नाटा
विज्ञापन

हल्दौर। जिले का न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। इस ठिठुरन में भी किसान गत पेराई सत्र एवं चालू पेराई सत्र के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने को लेकर बिलाई चीनी मिल पर धरना दे रहे हैं। आंदोलन के चलते गन्ना आपूर्ति नहीं होने से चीनी मिल फिर बंद हो गई। रविवार को प्रशासनिक, गन्ना विभाग के अफसरों की उपस्थिति में किसानों से हुई वार्ता बेनतीजा रही। किसान समस्त बकाया भुगतान दिलाने की मांग पर अड़े रहे।
रविवार को दोपहर करीब एक बजे एसडीएम सदर मोहित कुमार, जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह मिल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के अनुसार मिल कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी व मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह से बकाया भुगतान के संबंध में भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष छतर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार, कल्याण सिंह, बिट्टू, अरुण की पांच सदस्यीय टीम के साथ वार्ता हुई। काफी लंबी चली वार्ता बेनतीजा रही। किसान अपनी मांगों पर डटे रहे हैं। धरना पर जिलाध्यक्ष छतर सिंह, बिट्टू सिंह, धूम सिंह प्रधान, राजीव कुमार त्यागी, योगेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद त्यागी, संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीनी मिल बंद, केन यार्ड में पसरा सन्नाटा
हल्दौर। किसानों के आंदोलन के चलते बिलाई चीनी मिल शनिवार को कुछ समय के लिए चली थी लेकिन देर शाम दस बजे नोकेन की स्थिति होने पर बंद हो गई। शनिवार की शाम दस बजे बंद हुई चीनी मिल रविवार को भी दिनभर बंद पड़ी रही। केन यार्ड में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत आज, पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी
हल्दौर । भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले बिलाई चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चल रहा धरना रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि सोमवार को मिल गेट पर महापंचायत होगी, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचेंगे। पदाधिकारियों ने किसानों से महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण
हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से बिलाई चीनी मिल पर बकाया भुगतान को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि 16 जनवरी को होने वाली महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह पहुंचेंगे। रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला संयोजक भीम सिंह की अगुवाई क्रमिक अनशन शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, पश्चिमी उप्र के महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि मिल द्वारा गन्ने का समस्त बकाया भुगतान नहीं करना किसानों का शोषण किया जा रहा है। यह संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर वेदप्रकाश चौधरी, रमेश सिंह प्रधान, मगन सिंह, पुखराज आर्य, किसान खूब सिंह, सेवेंद्र सिंह उर्फ भूरे, योगेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू चौधरी, राकेश चौधरी, गौरव कुमार, ब्रजपाल सिंह, कावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
किसान डीसीओ कार्यालय पर देंगे धरना
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक मंगलवार को डीसीओ आफिस पर धरना प्रदर्शन करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने कहा कि 28 दिसंबर 22 को डीसीओ और संगठन का प्रतिनिधिमंडल वार्ता हुई थी। उसके उपरांत 30 दिसंबर को चीनी अधिकारियों से बैठाकर वार्ता कराई थी, जिसमें रोजाना एक करोड़ 70 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेजना तय हुआ था। सोमवार को अधिकारियों से बकाया भुगतान कराने पर जवाब लिया जाएगा। नितिन सिरोही ने कहा कि भुगतान नहीं करने पर संगठन डीसीओ कार्यालय पर धरना देंगे।

बकाया भुगतान को लेकर किसान कलक्ट्रेट में करेंगे प्रदर्शन
बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना मूल्य घोषित करने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर ने संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश व मंडल ,जिला, तहसील व ब्लॉक के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों व किसानों से नौ जनवरी को 11 बजे गन्ना समिति बिजनौर में पहुंचने की अपील की। बाबूराम तोमर ने कहा कि समिति प्रांगण में पहले पंचायत कर समस्याओं पर चर्चा करेंगे। उसके उपरांत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed