फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding youths waved pistol and fired

Bijnor News: बाइक सवार युवकों ने लहराया तमंचा, झोंक दिया फायर

Tue, 24 Jun 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths waved pistol and fired
मंडावर। गांव शेखपुरा में बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने तमंचा लहराया। तमंचा लहराने पर एक युवक ने टोक दिया तो आरोपियों ने फायर कर दिया। गांव वालों ने एक आरोपी को पकड़ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे शेखुपुरा निवासी शुभम अपने गांव स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवक उधर से हाथों में तमंचा लहराते निकले। शुभम ने उक्त युवकों को तमंचा लहराते हुए जाने पर टोक दिया, तभी एक आरोपी युवक ने शुभम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। शोर सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ऋतिक उर्फ पव्वा निवासी खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर बताया। पीड़ित शुभम ने ऋतिक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बाकी आरोपियों की तलाश चालू कर दी है। बताया कि युवकों की आपस में रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed