{"_id":"6a3838351403321ad703735f","slug":"bike-riders-nephew-dies-after-being-hit-by-a-dumper-aunt-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1027-182990-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, बुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, बुआ घायल
विज्ञापन
बेगावाला। कोतवाली शहर के गांव झकड़ी के पास ओवरब्रिज के नीचे हुए डंपर की टक्कर से बाइक सवार शाद (17) की मौत हो गई। जबकि, उसकी बुआ हुस्नजहां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बिजनौर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हुस्नजहान की इलाज चल रहा है।
गांव घासीवाला उर्फ फिरोजपुर नरोत्तम निवासी शाद (17) पुत्र वसीम अपनी बुआ हुस्नजहां को बाइक से बिजनौर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही झकड़ी के पास बन रहे ओवरब्रिज के अंडरपास से निकला तो पीछे से नेशनल हाईवे के आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शाद और उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाद की मौत हो गई। जबकि, उसकी हुस्नजहान का इलाज चल रहा है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परिजनों ने नेशनल हाईवे के डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैराज चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।