फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider woman dies on the spot in accident

Bijnor News: हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत

Wed, 18 Mar 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies on the spot in accident
रेहड़। बुधवार शाम अंगदपुर बस स्टैंड के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार पार्वती देवी (50) पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी उधोवाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पार्वती देवी गांव के ही अपने परिचित नितीश कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह के साथ उत्तराखंड के काशीपुर अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए गईं थीं। वहां से लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव अंगदपुर बस स्टैंड के निकट पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। पार्वती देवी के ऊपर से वाहन का पहिया उतर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा नितीश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed