फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider woman dies after colliding with truck

Bijnor News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after colliding with truck
स्योहारा। कस्बे में रविवार को रामलीला ग्राउंड के सामने एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार ज्योति (25) निवासी ग्राम लालापुरी खाबड़ी थाना धनौरा जिला अमरोहा की मौत हो गई। उसका पति मंगल सिंह और एक बच्चा बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

ज्योति अपने मायके मोहल्ला हिंदू चौधरियान स्योहारा में रह रही थी। वह रविवार को पति और एक बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुगर मिल में गन्ने की ढुलाई में लगा एक खाली ट्रक तेज गति से कस्बे की ओर आ रहा था। रामलीला ग्राउंड के सामने उसने सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतका के दो छोटे बच्चे बेटी प्रज्ञा (6) और बेटा नोनू (3) हैं। महिला की मौत से परिवार में शोक फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे से लगातार गन्ने और खोई से भरे तथा खाली ट्रक तेज रफ्तार में गुजरते रहते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed