{"_id":"67e6ec6dfcf3aeacee095fe7","slug":"bike-rider-woman-dies-after-colliding-with-a-stray-animal-bijnor-news-c-27-1-bij1007-146132-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निराश्रित पशु से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निराश्रित पशु से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत
Sat, 29 Mar 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पैजनिया। बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित पैजनिया चौराहे पर एक निराश्रित पशु की टक्कर से बाइक सवार महिला, उसका पति व देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली देहात निवासी हरीश अपनी पत्नी कामिनी (45) तथा भाई नकुल के साथ अपनी ससुराल नूरपुर के गांव भगोलपुरा आया था। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे तीनों वापस कोतवाली देहात जा रहे थे। पैजनिया चौराहे के निकट उनकी बाइक किसी निराश्रित पशु से टकरा गई।
दुर्घटना में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कामिनी का नूरपुर में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।