फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider father and daughter died due to vehicle collision

Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father and daughter died due to vehicle collision
बिजनौर में विवेक कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली बच्ची छाया का फाइल फोटो।
बिजनौर। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला बुखारा निवासी इंद्र कुमार उर्फ टिंकू (42) पुत्र जयपाल सिंह गांव अगरी में किराए पर रहता है। वह टैक्सी चलाने का करता है। सोमवार की देर शाम इंद्र कुमार अपनी 11 वर्षीय बेटी छाया को लेकर बाइक से बिजनौर आने के लिए निकला। जैसे ही उनकी बाइक विवेक कॉलेज के पास पुलिया पर पहुंची तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें इंद्र कुमार और कक्षा छह में पढ़ने वाली उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बाप-बेटी की मौत की खबर परिवार वालों को मिली तो मातम छा गया। परिवार के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंद्र कुमार के तीन बेटी और एक बेटा था, हादसे में जान गंवाने वाली बेटी छाया दूसरे नंबर की थी। मामले में मृतक के भाई कार्तिक की ओर से शहर कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत : गंज दारानगर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी बाबू कुरैशी (60) अपने रिश्तेदार के बेटे की मौत होने पर उसके घर दारानगर जा रहे थे। बिजनौर-चांदपुर रोड पर विदुर कुटी के सामने उनकी बाइक की स्कार्पियो से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

दुर्घटना में बाबू कुरैशी की मौत हो गई। चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बिजनौर में विवेक कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली बच्ची छाया का फाइल फोटो।

बिजनौर में विवेक कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली बच्ची छाया का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed