फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies in road accident and dead body of married woman found hanging in bijnor

बिजनौर: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 18 Mar 2022 07:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Mar 2022 07:00 PM IST
सार

बिजनौर के थाना नहटौर में मोटर साइकिल सवार दिनेश कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी में विवाहिता का फांसी के फंदे से झूलता शव मिला है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bike rider dies in road accident and dead body of married woman found hanging in bijnor
हादसे में बाइक सवार और महिला का फांसी पर झूलता मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम आकू में गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मोटर साइकिल सवार दिनेश कुमार (45) पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम आकू थाना नहटौर जनपद बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल दिनेश कुमार को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

बिजनौर में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार स्वीटी (22) पुत्री रतिराम निवासी गांव मुजफ्फरपुर चमरावाला थाना नगीना जनपद बिजनौर की शादी 3 साल पहले बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी निवासी परमजीत पुत्र छोटे सिंह के साथ हुई थी। गुरुवार को स्वीटी का फांसी पर लटका हुआ शव उसके कमरे में मिला। परिजनो का आरोप है कि स्वीटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे तथा दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी है। वहीं, मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर थाना बढापुर पर पति परमजीत, जेठ जगपाल व बिशन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed