{"_id":"5f0365f78ebc3e42c50a7d10","slug":"bike-rider-dies-due-to-truck-grip-nazibabad-news-mrt4899785110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट आने से बाइक सवार की मौत
मंडावली/नजीबाबाद। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ह मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव पुरनपुरगढ़ी निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है।
मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर रविवार देर रात गांव पुरनपुरगढ़ी निवासी रवींद्र बाइक से हरिद्वार दिशा से अपने घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मंडावली के थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है।