फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies after being hit by bus

बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by bus
बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग गांव सुआवाला के समीप बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया।

शेरकोट थाने के गांव सादाबाद निवासी मुनीष (45) पुत्र राजकुमार व सोमपाल पुत्र रमेश बाइक से ठाकुरद्वारा से अपने घर लौट रहे थे। शेरगढ़ मोड़ से थोड़ा आगे निकलते ही उनकी बाइक सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट मे आ गई। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने मुनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोमपाल को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, बस मे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सवारियां थीं, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। बस का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed