फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bike racers chalan

रफ्तार के शौकीनों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 13 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
bike racers chalan
धामपुर के नगीना चौराहे पर वाहन चैकिंग करते सीओ व कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर के धामपुर में कच्ची उम्र में भी बाइकों की रेस लगाकर खुद और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने वाले रफ्तार के शौकीनों पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है। इसी मुहिम के तहत सीओ ने रविवार को जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार रात पुलिस ने नगीना चौराहे पर चेकिंग कर 31 बाइक सवार किशोरों को गलत ड्राइविंग करते दबोच लिया। 
विज्ञापन


बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे किशोरों को उनके परिजनों की सुपुदर्गी में हिदायत देकर सौंपा ।।   सीओ ने कहा कि यदि किशोर बाइक चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उधर, सीओ अशोक कुमार यादव का कहना है कि अभियान यातायात नियमों का पाठ पढ़ने के लिए चलाया गया।
विज्ञापन


बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने पर कार्रवाई ःबिजनौर। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।   जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों के  मद्देनजर एसपी ने पुलिस को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों  को  दौड़ाने  वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एसपी ने अभियान चलाकर दुपहिया वाहनों पर हेलमेट अनिवार्य करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed