फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike hit by vehicle, mother and child died

Bijnor News: बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, मां और मासूम की मौत

Tue, 02 Jun 2026 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by vehicle, mother and child died
राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव माननगर मेंसड़क दुर्घटना में मृत फाईल फोटो ऑचल व विराज
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव माननगर के पास हुआ हादसा, महिला का देवर घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव माननगर के समीप बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में आंचल (28) पत्नी मोनू कुमार तथा उसके एक वर्षीय पुत्र विराज की मौत हो गई, जबकि महिला का देवर अमित घायल हो गया।

गांव निवासी आंचल अपने देवर अमित के साथ बेटे विराज को दवाई दिलाने के लिए सोमवार को बाइक से भूतपुरी आई थी। वे शाम को दवाई लेकर वापस जा रहे थे। जैसे ही ये लोग गांव माननगर कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने आंचल व विराज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीर घायल अमित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि एक वर्षीय विराज का दो दिन पहले ही जन्मदिन मनाया गया था। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed