{"_id":"68112c2a1d8aa7e8bf06089c","slug":"bike-collided-with-a-pole-young-man-died-bijnor-news-c-27-1-bij1007-148695-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खंभे से बाइक टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खंभे से बाइक टकराई, युवक की मौत
Wed, 30 Apr 2025 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। मोबाइल फोन की बैटरी लेने जा रहे दो दोस्तों की बाइक भूसे की बुग्गी से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।
ग्राम पंचायत ताहरपुर सैद के राजस्व गांव लतीफपुर निवासी विकास कुमार (21) पुत्र विजयपाल सिंह सोमवार को धामपुर क्षेत्र के गांव करनावाला में अपनी बुआ के यहां तिलकोत्सव में शामिल होने गया था। साथ में उसका दोस्त नजीबाबाद क्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा निवासी देवराज (23) पुत्र सुरेश कुमार भी था।
उनके फोन की बैटरी ने काम करना बंद कर दिया। देर शाम दोनों मोबाइल की बैटरी लेने गांव मंझेड़ा जा रहे थे। नगीना-कोटरा रोड पर भूसे की बुग्गी से बचाने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहा देवराज व पीछे बैठा विकास दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से दोनों को हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे नहटौर के निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।