{"_id":"67fea96dafb0e0c75c0eac07","slug":"bijnors-master-plan-will-be-prepared-according-to-2031-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-147592-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 2031 के हिसाब से तैयार होगा बिजनौर का मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 2031 के हिसाब से तैयार होगा बिजनौर का मास्टर प्लान
Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर का मास्टर प्लान
बिजनौर। अब बिजनौर में नया मास्टर प्लान 2031 को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। पुराना मास्टर प्लान वर्ष 2011 तक के लिए ही बना था, इसके बाद से नया मास्टर प्लान नहीं बना। मुरादाबाद विभाग से भी इसके लिए मदद ली जाएगी। साथ ही ड्रोन से सर्वे कराकर नए सिरे से कई मानक तय किए जाएंगे।
बिजनौर शहर के मास्टर प्लान की बात करें यह वर्ष 2011 में ही समाप्त हो चुका है। पिछले 14 सालों से शहर में पुराने मास्टर प्लान से ही विकास की योजनाएं बन रही हैं। अब प्रशासन ने दोबारा मास्टर प्लान बनाने का सिलसिला छेड़ा है। इसके लिए मुरादाबाद स्तर से नया सर्वे होना है। इसमें विनियमित क्षेत्र से अलग 40 हजार बीघा जमीन का सर्वे भी होगा। माना जा रहा है कि शहर के बाहरी हिस्सों में बनी कॉलोनियों को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। वहीं अवैध कॉलोनी पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी। वहीं नए मास्टर प्लान के लिए के बाहर क्षेत्रों की करीब 3200 हेक्टेयर जमीन चिन्हित होने की उम्मीद है।
ग्रीन बेल्ट भी नए सिरे से बनेगी
नए मास्टर प्लान में ग्रीन बेल्ट का निर्धारण भी नए सिरे से ही होगा। अभी तक पुराने सर्वे के आधार पर ही कई जगहों पर केवल कागजों में ग्रीन बेल्ट रह गई है। यदि सर्वे में नई ग्रीन बेल्ट बनती है तो कई जगहों पर कॉलोनी काटने की फिराक में लगे भू-माफिया की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
नगीना में लागू नहीं, धामपुर में पुराना मास्टर प्लान
विनियमित क्षेत्र के कर्मचारियों का कहना है कि अभी नगीना में मास्टर प्लान लागू नहीं है। 2003 में इसके लिए सर्वे हुआ था, लेकिन योजना परवान नहीं चढ़ सकी थी। अभी फिलहाल बिना मास्टर प्लान के ही नक्शे पास हो रहे हैं। उधर धामपुर की बात करें तो विनियमित क्षेत्र में मास्टर प्लान 2006 में लागू हुआ था। जो 2021 तक के लिए लागू किया गया था। अवधि समाप्त होने के बाद नया मास्टर प्लान अभी तक नहीं बना है। उधर चांदपुर में विनयमित क्षेत्र का मास्टर प्लान सात अप्रैल 1995 में बना था।
मास्टर प्लान अपडेट होने के लाभ
- कॉलोनाइजर को पहले नक्शा पास कराना होगा।
- कॉलोनी में निर्धारित सड़क, पार्क, बिजली की सुविधा देनी होगी।
- मकान नक्शा पास होने के बाद ही बनेंगे, जो वैध होंगे।
- जमीनों के सर्किल रेट नए सिरे से तय हो सकते हैं।
- कॉलोनाइजर खरीदारों से आसानी से धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे।
वर्जन...विनियमित क्षेत्र का मास्टर प्लान नए सिरे से बनेगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इस पर सर्वे के लिए बात चल रही है। अब बिजनौर में 2031 के लिहाज से नया मास्टर प्लान बनेगा।
- अवनीश कुमार, एसडीएम सदर बिजनौर