फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor's farmer gave three bighas of land in the name of JE for electricity connection

Bijnor News: विद्युत कनेक्शन के लिए किसान ने जेई के नाम कर दी तीन बीघा जमीन

Tue, 07 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bijnor's farmer gave three bighas of land in the name of JE for electricity connection
ऊर्जा भवन में शिकायत लेकर पहुचा बिजनोर का किसान धूम सिंह
बिजनौर की चांदपुर तहसील का मामला, किसान ने पावर एमडी से की शिकायत
विज्ञापन

- किसान का आरोप अब जमीन बेचने के प्रयास में लगा है जेई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजनौर की चांदपुर तहसील के शेखपुरा गांव निवासी एक किसान को नलकूप पर विद्युत कनेक्शन लेने के लिए अपनी तीन बीघा जमीन जेई के नाम करनी पड़ी। किसान का आरोप है कि अब जेई किसान की जमीन को बेचने की तैयारी कर रहा है। जिसे लेकर पीड़ित किसान ने सोमवार को जेई की शिकायत प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी से की है।
चांदपुर तहसील के शेखपुरा गांव निवासी किसान धूमसिंह ने बताया कि उसे अपने नलकूप पर विद्युत कनेक्शन लेना था। इसके लिए संबंधित जेई की ओर से करीब 4 लाख रुपए का खर्च बताया गया। इतने रुपये बुजुर्ग के पास नहीं थे। आरोप है कि जेई ने किसान से कहा कि अगर वह 3 बीघा जमीन उसके नाम कर दे तो वह विद्युत कनेक्शन करा देगा। उन्होंने बताया कि जेई ने झांसे में लेकर उससे 3 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। जेई ने दिसंबर 2022 में उसके नलकूप पर विद्युत कनेक्शन करा दिया। आरोप है कि अब जेई उसकी जमीन को बेचने की तैयारी में लगा है। किसान ने सोमवार को इस मामले की शिकायत प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी से की। उन्होंने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान ने बताया कि उसने जेई के खिलाफ बिजनौर डीएम से भी शिकायत की है। मामले की जांच भी की जा रही है, लेकिन जेई किसान को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू देगी धरना
बुजुर्ग किसान भाकियू कार्यकर्ता है। उसने कहा कि अगर इस संबंध में जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू की ओर से ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
बुजुर्ग किसान की ओर से शिकायत की गई है। मामले की जांच कराने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - चैत्रा वी, प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed