फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Youth Killed, Woman Critically Injured After JCB Hits Motorcycle

Bijnor: बीमार पिता का खाना लेकर जा रहे युवक की जेसीबी की टक्कर से मौत, महिला घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 16 Jul 2026 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2026 01:30 PM IST
सार

बिजनौर में बीमार पिता के लिए खाना लेकर जा रहे 22 वर्षीय युवक की जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bijnor: Youth Killed, Woman Critically Injured After JCB Hits Motorcycle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने बीमार पिता के लिए अस्पताल खाना लेकर जा रहा था। रास्ते में तेज गति से आ रही जेसीबी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मोहित पेट्रोकेमिकल के सामने हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, फरीदपुर मान उर्फ पमडावली गांव निवासी अश्वनी कश्यप अपने पिता विजय कश्यप के लिए खाना लेकर बिजनौर जा रहा था। उसके पिता एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रास्ते में उसने बिजनौर जाने के लिए खड़ी एक महिला को अपनी बाइक पर बैठा लिया। मोहित पेट्रोकेमिकल के सामने पहुंचते ही फैक्टरी से निकल रही तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शौच के लिए निकली बीए की छात्रा लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, थाने में परिजनों का हंगामा

Bijnor: Youth Killed, Woman Critically Injured After JCB Hits Motorcycle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली शहर प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पांच महीने पहले हुई थी शादी
मृतक अश्वनी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी करीब पांच माह पहले ही हुई थी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां, पत्नी और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे में शामिल जेसीबी के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed