फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor won gold in Super League Kabaddi competition

सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर ने जीता गोल्ड

Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bijnor won gold in Super League Kabaddi competition
भदोही में सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता में जीतने वाली बिजनौर की विजेता कबड्डी के टीम। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से नाम रोशन कर रहे हैं। 46वीं यूपी जूनियर स्टेट सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार बिजनौर टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों में खुशी है। क्योंकि इस प्रतियोगिता में बिजनौर को पहली बार गोल्ड मेडल मिला है।
विज्ञापन

भदोही में सात से नौ अक्तूबर तक 46वीं यूपी जूनियर स्टेट सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच रविवार को बिजनौर और वाराणसी टीम के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर टीम ने वाराणसी को हराकर जीत अपने नाम दर्ज की। इससे पहले सेमी फाइनल में बिजनौर टीम का मुकाबला शामली टीम से हुआ। इस मुकाबले में बिजनौर कबड्डी टीम ने शामली को मात दी थी। इसके अलावा जोन लेवल पर बिजनौर टीम ने बागपत, गाजियाबाद, मऊ को भी हराया है। जिला कबड्डी संघ बिजनौर के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सनी कुमार, अनुभव तोमर, विवेक कुमार और शिवम कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा पूरी टीम की वजह से ही बिजनौर कबड्डी टीम पहली बार इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत पाई है। सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि जिला कबड्डी संघ की ओर से टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed