फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Wife was out with her lover; husband spotted them, leading to a commotion at the intersection

Bijnor: पत्नी घूम रही थी प्रेमी के साथ, पति ने देख लिया, चौराहे पर हुआ हंगामा; तीनों को थाने ले गई पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 07:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 19 Aug 2026 07:09 PM IST
सार

नूरपुर की एक महिला और उसका प्रेमी धामपुर के मछली बाजार चौराहे पर घूम रहे थे। तभी पति ने देख लिया। इसके बाद तीनों की बीच खूब हंगामा हुआ। मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोग वीडियो बनाने लगे। 

विज्ञापन
Bijnor: Wife was out with her lover; husband spotted them, leading to a commotion at the intersection
तीनों को थाने ले गई पुलिस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

धामपुर नगर के मछली बाजार चौराहे पर बुधवार देर पारिवारिक कलह और प्रेम संबंधों का टकराव सबके सामने आ गया। एक पति ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ देख लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर नूरपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नूरपुर निवासी एक महिला अपने प्रेमी के साथ धामपुर आई थी। महिला के पति को अपनी पत्नी पर शक था, जिसके चलते उसने नूरपुर से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। जब पति धामपुर पहुंचा और उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ मछली बाजार के मुख्य चौराहे पर देखा, तो उसका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


आग बबूला हुए पति ने तुरंत दोनों को रोक लिया और वहीं हंगामा शुरू कर दिया। पति और प्रेमी के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह नजारा देख राहगीर ठिठक गए और घटना का वीडियो भी बनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। भीड़ को तितर-बितर करने के बाद पुलिस ने पति, पत्नी और प्रेमी, तीनों को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए तीनों को नूरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, क्योंकि मामला नूरपुर से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा था। देर शाम तक तीनों थाने में ही थे। तीनों पक्षों के लोगों के बीच बात चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed