फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Welder dies after being buried under trolley, contract worker lost his life due to electrocution

बिजनौर : वेल्डर की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत, करंट लगने से गई संविदाकर्मी की जान

Sun, 27 Feb 2022 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Feb 2022 03:25 PM IST
सार

बिजनौर में रविवार को दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली ठीक कर रहे वेल्डर की मौत हो गई जबकि एक बिजली का तार ठीक कर रहे संविदकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Welder dies after being buried under trolley, contract worker lost his life due to electrocution
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रेशर को तोड़कर ट्राली ठीक कर रहे वेल्डर की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर विद्युत लाइन पर काम करने गए संविदा कर्मी लाइनमैन का संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात जंगल में विद्युत पोल के पास शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया । 

विज्ञापन


 ग्राम जहानाबाद निवासी पप्पू पुत्र निसार आलम उम्र 42 वर्ष गंज में हाईवे किनारे वेल्डिंग का काम करता था शनिवार देर शाम पप्पू प्रेशर के कारण खराब हुई एक ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रेशर तोड़कर उसे नीचे उतार रहा था तभी अचानक प्रेशर टूटने से ट्रैक्टर ट्रॉली पप्पू के ऊपर आ गिरी जिससे वेल्डर की मौके पर ही मौत हो गई पप्पू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 4 बच्चों को छोड़ गया है । 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विदुर कुटी फीडर पर संविदा कर्मी लाइनमैन सफीक अहमद पुत्र शमसुद्दीन उम्र 45 वर्ष शनिवार देर शाम ग्राम पुरहा के जंगलों में बिजली के तार ठीक करने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सफीक से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद परिजन सफीक को ढूंढने लगे रात्रि लगभग 11 बजे सफीक का शव एक विद्युत पोल के समीप  मिला जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया मृतक अपने पीछे 7 बच्चों को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed