फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two year old boy dies after being hit by school bus, chaos among family

Bijnor: स्कूल बस की चपेट में आकर दो वर्ष के बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 05 Feb 2024 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्कूल बस की चपेट में आकर एक दो वर्ष के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Bijnor: Two year old boy dies after being hit by school bus, chaos among family
स्कूल बस की चपेट में आया बच्चा, मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के रेहड़ थानाक्षेत्र में घर के आसपास खेल रहे एक बच्चे की स्कूल बस के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद एसपी पूर्वी सीओ अफजलगढ़, सीओ धामपुर तथा रेहड़ व अफजलगढ़ कोतवाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केएसबीडी स्कूल की बस गांव सिरियावाली से स्कूल के बच्चों को लेने के लिए आई थी। जब बस बच्चे लेकर चलने लगी तभी वहां खेल रहे गांव के ही निवासी प्रदीप कुमार के दो वर्षीय पुत्र के बस के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर रेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी कर स्कूल बस व चालक को अपने कब्जे मे लिया।वहीं सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल सीओ अफजलगढ़ सीओ अर्चना सिंह सीओ धामपुर सर्वम कुमार सहित अफजलगढ़ कोतवाल राजकुमार सरोज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे।

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ अर्चना सिंह ने पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की।वही बच्चे के परिजनो ने पड़ोस की ही एक महिला पर बच्चे को बस के आगे धक्का देने का आरोप लगाया।वहीं महिला ने आरोप को गलत बताते हुए रंजिशन नाम लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed