{"_id":"6a2014af766eafc79a0b75f2","slug":"bijnor-two-tigresses-and-five-cubs-came-out-of-the-tiger-reserve-on-the-road-created-a-stampede-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: टाइगर रिजर्व से निकलकर रोड पर आईं दो बाघिनें और पांच शावक, पर्यटकों में मची भगदड़, तीन घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: टाइगर रिजर्व से निकलकर रोड पर आईं दो बाघिनें और पांच शावक, पर्यटकों में मची भगदड़, तीन घंटे तक लगा जाम
Wed, 03 Jun 2026 05:19 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:19 PM IST
सार
कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे स्टील ब्रिज मार्ग पर दो बाघिनों और उनके शावकों को देखकर खलबली मच गई। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे, तो कुछ भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तीन घंटे में माहौल को सामान्य बनाया।
विज्ञापन
रोड पर बाघों के आने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालागढ़ स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे स्टील ब्रिज मार्ग पर दो बाघिन अपने पांच शावकों के साथ आ गईं। इन्हें देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग कौतुहल में वीडियो लगे, तो कुछ लोग भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीमों को मार्ग पर आवागमन को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से निकलकर मंगलवार शाम दो बाघिनें कालागढ़ स्थित स्टील ब्रिज मार्ग की ओर आ गईं। खास बात यह रही कि दोनों बाघिनों के साथ कुल पांच शावक थे। एक बाघिन के साथ तीन और दूसरी के साथ दो शावक। इसी क्षेत्र में एक हाथी की सक्रियता की सूचना ने भी वन विभाग की चिंता बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही बाघिनों और हाथी के मार्ग पर आने की खबर वन विभाग को मिली, लकड़घाट चौकी पर तैनात पुलिस और वन विभाग के गश्ती दल तुरंत हरकत में आ गए। रामगंगा नदी के तटों पर मौज-मस्ती करने आए लोगों में बाघिनों के आने की सूचना से हड़कंप मच गया और वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने तुरंत मार्ग पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित करना शुरू कर दिया।
तीन घंटे अवरुद्ध रहा मार्ग
वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय बाघिनों को लेकर राहगीरों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया। मंगलवार की शाम को लगभग तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शावकों पर खतरा देखकर हमला कर देती हैं बाघिनें
कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली ने बताया कि क्षेत्र में दो बाघिनें सक्रिय हैं, जिनमें से प्रत्येक अपने शावकों के साथ है। बाघिनें अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं और भीड़ को देखकर आक्रामक हो सकती हैं। ऐसे में मार्ग पर आवागमन के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतना आवश्यक है। यह भी ज्ञात हुआ है कि पिछले चार दिनों से ये बाघिनें इसी क्षेत्र में विचरण कर रही हैं।
ये भी देखें...
बिजनौर में ईडी का छापा: जूता कारोबारी के घर सुबह से पूछताछ, बैंक अधिकारियों को भी बुलाया