फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two criminals who robbed banks arrested in encounter...one shot in the leg

Bijnor: बैंकों में लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार... एक के पैर में लगी गोली

Sun, 19 Jan 2025 04:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 19 Jan 2025 04:20 PM IST
सार

इस मुठभेड़ में दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है, जबकि घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bijnor: Two criminals who robbed banks arrested in encounter...one shot in the leg
गोली मारकर पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मार्ग पर पोषक नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इस दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

 

शनिवार रात पुलिस थाना क्षेत्र की गोरा बादल चौकी के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजा का ताजपुर की तरफ से अवैध असलहों से लैस दो बाइकों पर सवार चार लोग आ रहे थे। पुलिस ने जब बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जबावी फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश बिजेंद्र कश्यप निवासी पानीपत, हरियाणा के पैर में गोली लग गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से घायल बदमाश बिजेंद्र और उसके साथी विकेश कुमार निवासी अमीनाबाद, स्योहारा को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके दो साथी रोशन निवासी ग्राम नैंसीवाला और अरुण कुमार निवासी पाडली माण्डू, थाना धामपुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए बिजनौर अस्पातल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि पूछताछ में पता लगा कि बदमाश क्षेत्र के बैंक, बाजार में व्यापारियों की रेकी कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed