फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two bikes moving back and forth collided, three youths fell headlong on the road, two died painfully.

Bijnor: आगे-पीछे चल रहीं दो बाइकें टकराईं, सिर के बल सड़क पर गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौत

Tue, 13 May 2025 06:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 May 2025 06:32 PM IST
सार

शहबाजपुर के पास यह हादसा हुआ। पुलिस आकर घायलों को अस्पताल ले गई, जहां दो को मृत घोषित किया गया। तीनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हेलमेट लगा होता तो शायद जान बच जाती। 

विज्ञापन
Bijnor: Two bikes moving back and forth collided, three youths fell headlong on the road, two died painfully.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली देहात क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में देहरादून और अमरोहा निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। तीनों ने ही हेलमेट नहीं लगा रखा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 

देहरादून के राजमंडी लाइन साउथ रोड मसूरी निवासी संदीप पुत्र अतवीर बाइक से नहटौर की ओर जा रहा था। उसके साथ अमरोहा जिले के थाना गजरौला के गांव पिपलौती निवासी नमन पुत्र मुकेश भी था। उनके आगे प्रमोद निवासी ग्राम नवादा चौहान थाना नहटौर अपनी बाइक से जा रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम शहबाजपुर के पास संदीप की बाइक पीछे से प्रमोद की बाइक से टकरा गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गिर गए। सड़क पर सिर टकराने से बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पीएचसी कोतवाली लेकर आई। वहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि नमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

तीसरे घायल प्रमोद का पीएचसी में उपचार चल रहा है। मृतकों की जेब से मिले आईडी कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों मृतक आपस में दोस्त बताए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed