Bijnor: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार शाम को नहटौर रोड पर किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर-झालू मार्ग पर किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में हुई मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को नहटौर के गांव बल्ला शेरपुर के रहने वाले राजपाल सिंह का बेटा विशाल (18) गांव निवासी अपने दोस्त चुन्नू उर्फ ऋतिक (20) पुत्र भीष्म के संग बाइक से बिजनौर के गांव सदूपुरा आया था। दोनों दोस्त रविवार की देर शाम अपने गांव लौट रहे थे, जैसे ही झालू मार्ग पर काली मंदिर से आगे पहुंचे तो किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: MEERUT: टंकी का पानी पीते ही लोग धड़ाधड़ पड़ने लगे बीमार, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत
टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उन्हें पुलिस जिला अस्पताल भ्ज्ञी लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने हादसे की खबर परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया। बताया गया कि विशाल ने इसी साल इंटर किया था, जबकि ऋतिक बीए का छात्र था।
पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी वाहन के चाल के खिलाफ अज्ञात में मृतक विशाल के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि रविवार की देर शाम किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।