फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor tops in sugarcane production division

गन्ना उत्पादन में मंडल में बिजनौर अव्वल

Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bijnor tops in sugarcane production division
गन्ना उत्पादन में मंडल में बिजनौर अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना उत्पादन में जिला बिजनौर अपने मंडल में सिरमौर बन गया है। प्रति हेक्टेयर जमीन से गन्ने की औसत पैदावार 864.92 क्विंटल निकली है। जबकि पूरे सूबे की औसत पैदावार 811 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यानि किसानों ने हर बीघा जमीन से करीब 23 हजार रुपये का गन्ना बेचा है। मंडल के बाकी जिले बिजनौर से काफी पीछे हैं। सूबे में जिले का गन्ना पैदावार में छठा नंबर है।
जूून में गन्ना पेराई पूरी हो गई थी। गन्ना पेराई के बाद प्रदेश भर की मिलों में पेेराई और रकबे के आधार पर गन्ना पैदावार का औसत निकाला जाता है। इसी के आधार पर देखा जाता है कि किसानों ने कितना गन्ना खेतों से निकाला है और उनकी आमदनी कितनी बढ़ी है। हाल ही में संपन्न हुए पेराई सत्र में जिले के किसानों ने प्रति बीघा जमीन से करीब 69 क्विंटल गन्ना निकाला है। मुरादाबाद मंडल में गन्ने की सबसे ज्यादा पैदावार बिजनौर में ही हुई है। हालांकि मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिले गन्ना उत्पादन में बिजनौर से कहीं आगे हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब बिजनौर व इन जिलों में गन्ने के औसत उत्पादन डेढ़ गुना से ज्यादा का फर्क होता था। अब जिले में भी पिछले कुछ सालों में गन्ने का औसत उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। गन्ने से किसान बंपर कमाई कर रहे हैं। इसी वजह से किसान लगातार गन्ने का रकबा बढ़ा रहे हैं। इस साल तो किसानों ने गन्ने के रकबे में रिकॉर्ड साढ़े 11 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। वजह यह है कि गन्ने से ज्यादा पक्की फसल कोई नहीं है। इसके न्यूनतम मूल्य पर बिकने और भुगतान मिलने की गारंटी होती है।
विज्ञापन

जिला गन्ना उत्पादन
शामली 990.64
मुजफ्फरनगर 907.64
मेरठ 910.04
बुलंदशहर 876.72
लखीमपुर खीरी 868.48
बिजनौर 864.92
अमरोहा 823.36
मुरादाबाद 773.12
संभल 793.80
रामपुर 803.20
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। उत्पादन क्विंटल प्रति हेक्टेयर में हैं।
पिछले साल से ज्यादा कमाई
पिछले साल जिले में गन्ने की औसत पैदावार 859 विंटल प्रति बीघा थी। यानि पिछले साल के मुकाबले किसानों ने इस साल प्रति बीघा जमीन में दो हजार रुपये का गन्ना ज्यादा निकाला है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि जिले में औसत पैदावार बढ़ी है। किसान अगेती प्रजाति बोकर व खेत में मेहनत करके अच्छी कमाई कर रही हैं। किसान फसल चक्र अपनाते हुए खेती करें। फसल चक्र अपनाने से ही जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed