फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor topped the gangster-goonda act on criminals

अपराधियों पर गैंगस्टर-गुंडा एक्ट में अव्वल रहा बिजनौर

Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bijnor topped the gangster-goonda act on criminals
बिजनौर। सरकार गठन के बाद सभी विभागों को 100 दिनों की कार्य योजना बनाकर कामकाज करने के लिए शासन की ओर से निर्देश मिले थे। इस क्रम में बिजनौर पुलिस ने अपराधियों पर बंपर कार्रवाई कर डाली। बरेली जोन के नौ जिलों में अपराधियों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई में बिजनौर अव्वल रहा है। फरार चल रहे 2492 अपराधियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों एडीजी बरेली जोन ने सौ दिनों के कामकाज की समीक्षा की। जिसमें जिलेवार की गई कार्रवाई के आंकड़े जारी किए गए। वहीं बढ़ते अपराधों पर भी समीक्षा हुर्ह। एडीजी जोन राजकुमार ने साफ किया कि पिछले कुछ समय में बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और बरेली में हत्या की वारदातों में इजाफा हुआ है। इसमें आईजीआरएस पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी हुई है।
विज्ञापन

100 दिन की कार्ययोजना बनाकर 25 मार्च से तीन जुलाई तक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिजनौर में सबसे ज्यादा गुंडाएक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई हुई हैं। 2492 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed