फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Toll worker's toll got stuck in the fan of generator, died due to head collision, followed by fighting

Bijnor: जेनरेटर की पंखुड़ी में फंसा टोलकर्मी का गमझा, सिर टकराने से मौत, उसके बाद मचा घमासान, जाम और हंगामा

Thu, 05 Jun 2025 06:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

बुढ़पुर नैन सिंह निवासी संदीप की ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक थी। टोलकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह संदीप जेनरेटर में तेल भर रहा था, तभी हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Bijnor: Toll worker's toll got stuck in the fan of generator, died due to head collision, followed by fighting
संदीप की फाइल फोटो और जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरतपुर के भनेड़ा टोल प्लाजा पर काम करने वाले संदीप (28) पुत्र रूपचंद की जेनरेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर वाहन रुके रहे। बाद में अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण माने और जाम खोला। जाम के दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

Bijnor: Toll worker's toll got stuck in the fan of generator, died due to head collision, followed by fighting
टोल पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़पुर नैन सिंह निवासी संदीप एक माह पहले ही टोल पर नियुक्त हुआ था। उसकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक थी। टोलकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे संदीप एक अन्य अन्य टोल कर्मी के साथ जेनरेटर में तेल भर रहा था। तभी उसके गले में पड़ा गमछा जेनरेटर की पंखुड़ी में फंस गया। संदीप का सिर जेनरेटर से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Toll worker's toll got stuck in the fan of generator, died due to head collision, followed by fighting
टोल पर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख टोलकर्मी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने करीब साढ़े आठ बजे टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ वाहन चालकों ने निकलने की कोशिश की तो ग्रामीणों की उनसे झड़प हुई। 
विज्ञापन

सीओ बिजनौर और नजीबाबाद, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने मृतक के परिजनों से बात की। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने करीब दस बजे जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

संदीप की मौत से टूट गया पूरा परिवार
संदीप अविवाहित था। उसकी तीन बहनें और एक छोटा भाई है। पिता रूपचंद मजदूरी करते हैं। माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है।

जाम के बाद डेढ़ घंटे फ्री रहा टोल प्लाजा
ग्रामीणों ने जाम के दौरान टोल प्लाजा के बूम ऊपर कर दिए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला तो बूम सही किए गए। प्लाजा का सिस्टम फेल हो गया। इसे सही करने में लगभग डेढ़ घंटा लगा। इस दौरान जाम में फंसे वाहन बिना टोल दिए ही निकलते रहे। जाम खुलने के बाद लगभग डेढ़ घंटा तकनीकी खराबी के चलते टोल फ्री रहा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed