फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Three teenagers and a boy who left home to go to the madrassa goes missing

Bijnor: मदरसे में जाने के लिए घर से निकले तीन किशोर और एक बालक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 08 Jul 2023 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jul 2023 08:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में तीन किशोर व एक बालक अचानक लापता हो गए। बच्चों के लापता होने के बाद से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। बताया गया कि चारों ही मदरसे में जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटे। पुलिस फिलहाल बच्चों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Bijnor: Three teenagers and a boy who left home to go to the madrassa goes missing
missing - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में शनिवार को मदरसे में पढ़ने लिए कहकर घर से निकले तीन किशोर और एक बालक अचानक गायब हो गए। इन चारों के लापता होते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


नगर की कुन्दन कालोनी निवासी सहाबुद्दीन अंसारी नेबताया कि उनके बेटे मोहम्मद शाद (12), असद (10) व मोहम्मद अहद (7) पास ही मस्जिद में साढ़े पांच बजे फजर की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। जब वह नमाज पढ़कर वापस लौटे तभी मोहल्ले का ही इरशाद पेंटर का (12) पुत्र अरहम उन्हें मदरसे में पढ़ने के लिए बुलाने आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद चारों मदरसे जाने को कहकर घर से चले गए। मदरसे में नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर बच्चों को इधर उधर काफी तलाश किया गया। करीब 9 बजे के आसपास बच्चों के सुआवाला अपने मामा के यहां होने का पता चला। लेकिन वे वहां से भी तुरन्त घर जाने की बात कहते हुए निकल गए। इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन चारों को तलाश कर रहे है। लापता हुए बच्चों की मां का भी रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर परिजनो से बच्चो के बारे में जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह का कहना है कि बच्चो के लापता होने का पता चला है, जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed