{"_id":"64a9701b7f5e684d29066ef7","slug":"bijnor-three-teenagers-and-a-boy-who-left-home-to-go-to-the-madrassa-goes-missing-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मदरसे में जाने के लिए घर से निकले तीन किशोर और एक बालक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मदरसे में जाने के लिए घर से निकले तीन किशोर और एक बालक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 08 Jul 2023 08:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:02 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में तीन किशोर व एक बालक अचानक लापता हो गए। बच्चों के लापता होने के बाद से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। बताया गया कि चारों ही मदरसे में जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटे। पुलिस फिलहाल बच्चों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
missing
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में शनिवार को मदरसे में पढ़ने लिए कहकर घर से निकले तीन किशोर और एक बालक अचानक गायब हो गए। इन चारों के लापता होते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
नगर की कुन्दन कालोनी निवासी सहाबुद्दीन अंसारी नेबताया कि उनके बेटे मोहम्मद शाद (12), असद (10) व मोहम्मद अहद (7) पास ही मस्जिद में साढ़े पांच बजे फजर की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। जब वह नमाज पढ़कर वापस लौटे तभी मोहल्ले का ही इरशाद पेंटर का (12) पुत्र अरहम उन्हें मदरसे में पढ़ने के लिए बुलाने आ गया।
इसके बाद चारों मदरसे जाने को कहकर घर से चले गए। मदरसे में नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर बच्चों को इधर उधर काफी तलाश किया गया। करीब 9 बजे के आसपास बच्चों के सुआवाला अपने मामा के यहां होने का पता चला। लेकिन वे वहां से भी तुरन्त घर जाने की बात कहते हुए निकल गए। इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिजन चारों को तलाश कर रहे है। लापता हुए बच्चों की मां का भी रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर परिजनो से बच्चो के बारे में जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह का कहना है कि बच्चो के लापता होने का पता चला है, जिनकी तलाश कराई जा रही है।