फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Three people including Kanwariya died in road accidents, chaos among family members

Bijnor: सड़क हादसों में कांवड़िये सहित तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 06 Mar 2024 09:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Mar 2024 09:51 PM IST
सार

बिजनौर में मंगलवार रात हुए दो अलग अलग हादसों में कांवड़िए सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा नूरपुर में हुआ तो दूसरा हादसा स्योहारा में हुआ।

विज्ञापन
Bijnor: Three people including Kanwariya died in road accidents, chaos among family members
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिजनौर जिले में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसों में बदायूं के कांवड़िए सहित तीन लोगों की मौत हो गई। स्योहारा और नूरपुर क्षेत्र में ये हादसे हुए। मृतकों के परिवारों में काेहराम मचा है।

विज्ञापन


स्योहारा क्षेत्र में हुए पहऐ हादसे में गांव मुजाहिदपुर खिड़का निवासी मुकुल विश्नोई (35) पुत्र राजवीर सिंह की मात हो गई। वह मंगलवार की शाम बाइक से कांठ स्थित एक मिस्त्री की दुकान से सामान लेने के लिए गया था। लौटते समय मुरादाबाद-बिजनौर के सहसपुर सीमा पर खड़े ट्रक में टकराने से मुकुल गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दूसरी बाइक से आ रहे जबर सिंह ने पुलिस की मदद से उसे आनन-फानन मुरादाबाद भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत साबित कर दिया। मुकुल विश्नोई अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: नरेश टिकैत बोले- किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र सरकार, चौधरी जयंत को लेकर कही ये बड़ी बात 

सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान
दूसरा हादसा भी स्योहारा क्षेत्र में हुआ। बेरखेड़ा टांडा निवासी मनवीर सैनी (23) पुत्र राजेश सिंह और नीरज स्योहारा के बाजार से खरीदारी करके घर जा रहे थे। ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित सिंह पैलेस के निकट सड़क के गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में गंभीर घायल मनवीर को प्रथम उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। साथी नीरज भी घायल हो गया है। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मनवीर के परिवार में शादी का आयोजन है, जिसके लिए वह कपड़े खरीदने आया था।

उधर, नूरपुर में हुए सड़क हादसे में गांव गोहावर जैत निवासी शादाब अली (28) पुत्र शाहिद हुसैन की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार चांदपुर निवासी इनाम अली के साथ मंगलवार शाम चांदपुर से कार से लौट रहा था। गांव आजमपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शादाब की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शाकिर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed