फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: The son got the destination of love, the old mother and siblings got the abuse of the village

UP: बेटे को मिली प्यार की मंजिल... बूढ़ी मां को गांव की दुत्कार, पंचायत ने किया बहिष्कार; लगाईं ये पाबंदियां

Sun, 01 Dec 2024 01:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम धर्मेन्द्र भुईयार, बिजनौर
धर्मेन्द्र भुईयार, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

अपनी सगाई से तीन दिन पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों को बालिग मानते हुए साथ रहने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन
Bijnor: The son got the destination of love, the old mother and siblings got the abuse of the village
पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सजातीय युवक-युवती की प्रेम कहानी के सुखद अंत के बीच प्रेमी की 80 वर्षीय बूढ़ी मां और छोटे भाई-बहन को पंचों ने सजा सुना दी। पंचायत ने परिवार का गांव से बहिष्कार करने का एलान कर दिया। किसी भी आयोजन में न्योता न देने और किसी के खेत में घुसने तक पर पाबंदी लगा दी। इस तुगलकी फरमान से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस-प्रशासनिक के अधिकारी तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

 

मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अनुसूचित जाति की युवती अपने लग्न रिश्ते से तीन दिन पूर्व घर के सामने ही रहने वाले सजातीय युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने दोनों को बालिग मानते हुए साथ रहने की इजाजत दे दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में एक पंचायत हुई, जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ। पंचायत ने युवक की बूढ़ी मां को खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद ग्राम प्रधान जैसे गणमान्य लोगों के बीच पंचों ने अपना फैसला सुनाया। इसमें युवक की मां और छोटे भाई-बहन को गांव के किसी भी कार्यक्रम में न्योता न देने और किसी के भी खेत में घुसने पर रोक लगा दी गई। इस तुगलकी फरमान पर पूरे गांव ने अपनी सहमति की मुहर लगा दी। बूढ़ी मां अपनी डबडबाई आंखों से पूरा मंजर देखती रही।

 
विज्ञापन

ये बोले ग्राम प्रधान
पड़ोसी युवक और युवती का फरार होना पूरे गांव के लिए बदनामी की बात है। गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें कुछ सख्त फैसले लेने का विचार बनाया गया था, ताकि भविष्य में कोई ऐसा न कर सके। मगर, परिवार के बहिष्कार का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। - सोनू कुमार, ग्राम प्रधान

एसडीएम को नहीं जानकारी
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रितु रानी, एसडीएम धामपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed