फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: the lover who came from Mumbai did not take her with him, the girl committed suicide

Bijnor: मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार, मुंबई से आया प्रेमी अपने साथ नहीं ले गया, तो प्रेमिका ने दी जान

Thu, 16 Jan 2025 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 16 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। युवती ने प्रेमी से कहा कि यदि अभी साथ नहीं ले गया तो फिर कभी उसका मुंह नहीं देख पाएगा। इतने कम समय में युवक कोई फैसला नहीं ले पाया और युवती को छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन
Bijnor: the lover who came from Mumbai did not take her with him, the girl committed suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच महीने पहले फोन पर एक मिस्ड कॉल आई, अनजान नंबर पर धीरे-धीरे बात होने लगी और दोनों के बीच मोहब्बत हो गई। पहली ही मुलाकात में प्रेमी अपने संग नहीं ले गया तो युवती ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटा इटावा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बेसुध हालत में एसआरएस मॉल के बाहर पड़ी मिली थी। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, बुधवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया था। मरने से पहले युवती के बयान भी मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज नहीं हो सके।
उधर, मृतका के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि रास्ता पूछने के बहाने गांव से ही कुछ युवक उसे कार में जबरन डाल लाए थे, जिन्होंने उसे जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर शक्ति चौराहे के पास फेंक गए। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ भी सामने नहीं आ सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि नगीना के रहने वाले एक युवक के फोन से युवती के नंबर पर मिस कॉल हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। उक्त युवक मुंबई में सैलून पर काम करता था। 5 महीने तक चली बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। अब नगीना का युवक मुंबई से घर आया हुआ था तो दोनों ने मिलने का समय तय कर लिया।
 
विज्ञापन

इसी बीच युवती के परिवार वालों ने अपनी ही रिश्तेदारी में उसका रिश्ता तय कर दिया था और इसी महीने शादी होनी थी। जहां वह शादी करना नहीं चाहती थी। बुधवार को अपने प्रेमी से मिलने भी बिजनौर पहुंच गई थी। उसने युवक से मुंबई ले जाने के लिए कहा।
आनन फानन में संग चलने को लेकर युवक ने असमर्थता जाता दी। और बाद में साथ लेकर चलने के लिए कहा। इससे आहत होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
 

पुलिस ने खंगाले थे सीसीटीवी कैमरे
युवती की मौत के बाद पुलिस ने शक्ति चौराहे पर स्थित मॉल के सीसीटीवी खंगाले। इसमें युवती समेत दो लड़की और दो युवक रेस्टोरेंट में दो घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने खानपान का 800 रुपया बिल अदा किया और चार बजे दोनों जोड़े रेस्टोरेंट से निकल गए। कुछ देर के बाद उक्त युवती अकेले मॉल पर पहुंची थी। यहीं से पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed