फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: The lover committed suicide by consuming poison, then the lover hanged himself from a tree

Bijnor: प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, तो प्रेमी पेड़ पर फंदा लगाकर लटका, परिजनों ने देख लिया और फिर...

Tue, 08 Oct 2024 01:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

बिजनौर में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी और प्रेमी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया मगर परिजनों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन
Bijnor: The lover committed suicide by consuming poison, then the lover hanged himself from a tree
death - फोटो : istock

विस्तार

रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की किसी बात से क्षुब्ध होकर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। गांव में चर्चा है कि प्रेमी ने भी घर के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। 
विज्ञापन

 

रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती और पड़ोस में ही रहने वाले 22 वर्षीय युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात पर प्रेमी युगल के बीच कहासुनी के बाद मनमुटाव हो गया। युवती ने प्रेमी की बात से आहत होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता चला तो वे युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चर्चा है कि प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी अपने घर के समीप किसी पेड़ से रस्सी से लटक कर जान देने का प्रयास किया। परिजनों के देख लिए जाने पर उसे बचा लिया गया। 
वहीं युवती की मौत की सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और कोतवाल किशनवतार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से आवश्यक जानकारी हासिल की। वहीं युवती की मौत के मामले में मृतका के भाई की ओर से युवक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed