फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Suspicion of character killed wife by strangulation, accused sat near dead body for severa

Bijnor: चरित्र पर शक में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, कई घंटे शव के पास बैठा रहा, फिर खुद पुलिस को दी सूचना

Mon, 24 Jul 2023 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jul 2023 07:26 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के शादीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कई घंटे के बाद शव के पास ही बैठा रहा फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Bijnor: Suspicion of character killed wife by strangulation, accused sat near dead body for severa
Bijnor News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और कई घंटे तक शव के साथ ही बैठा रहा। उसने पुलिस को खुद ही पत्नी की हत्या की सूचना दी। हत्यारोपी नशे का आदी बताया जा रहा है तथा वह पत्नी के चरित्र पर शक भी करता था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गन्ना कोल्हू पर सीजनल मजदूरी करता था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी कुशलपाल का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व थाना स्योहारा के गांव बेरखेड़ा निवासी अतर सिंह की पुत्री गीता पाल के साथ हुआ था। रविवार रात्रि कुशल पाल ने पत्नी गीता पाल (30) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सोमवार सुबह को हुई। ग्रामीणों ने बताया कि हत्या करने के बाद युवक ने डायल-112 पर पुलिस को खुद ही सूचना दी। कुशल पाल के पिता बिशनपाल ऊर्फ बिन्ने घर पर नहीं थे तथा उनका भाई दूसरे घर में सोया हुआ था। कुशल पाल ने घटना की सूचना अपनी बहन को फोन पर दी।

विज्ञापन

बहन ने छोटे भाई को फोन पर सूचना दी, तब परिजनों को घटना का पता चल सका। ग्रामवासियों के अनुसार कुशल पाल शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में मनमुटाव चलता रहता था। कुछ दिन पूर्व भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था, दो दिन पूर्व भी गीता के परिजन कुशलपाल को समझा कर गए थे।

कुशलपाल के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी चार साल की तथा छोटा बेटा एक साल का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, सीओ नगीना संग्राम सिंह, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह तथा फोरेंसिक टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक कुशल पाल पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों ने कई बार झगड़ा भी हुआ। गीता के पिता अतर सिंह ने बताया कि बेटी ने उनसे कहा था कि कुशल पाल उसे जान से मार सकता है।

रात में हुआ था पति-पत्नी के बीच झगड़ा
रविवार रात भी गीता और कुशलपाल के बीच झगड़ा हुआ था। देर रात कुशलपाल ने गीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घंटों तक गीता के शव के साथ रहा। घटना की सूचना कुशल पाल ने सुबह पहले अपनी बहन को दी। बाद में पुलिस को सूचित किया। कुशलपाल की बहन ने छोटे भाई सूरज पाल को फोन किया और घटना के बारे में बताया। सूरजपाल के अनुसार जब वह घर पहुंचा तो कुशलपाल फोन पर किसी से बात कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed