फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor sugar mill issued indent

बिजनौर चीनी मिल ने जारी किया इंडेंट

Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bijnor sugar mill issued indent
बिजनौर चीनी मिल ने जारी किया इंडेंट
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल ने रविवार को गन्ना इंडेंट जारी कर दिया है। मिल 11 नवंबर से पेराई शुरू कर देगी। क्रय केंद्रों पर इससे पहले ही पेराई शुरू कर दी जाएगी। मिल में नई मशीनें लगने से किसानों को समय से गन्ना पर्ची मिलती रहेंगी।

बिजनौर चीनी मिल ने अक्तूबर में पेराई शुरू कर दी थी, लेकिन दीपावली की छुट्टियों की वजह से गन्ना इंडेंट जारी नहीं किया गया था। मिल की पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन है, लेकिन मिल में दशकों पुरानी मशीन होने की वजह से पूरी क्षमता से पेराई नहीं हो पाती थी। मिल की पूरे पेराई सत्र की औसत पेराई 21 हजार 800 क्विंटल प्रति दिन आती थी। मिल में दस बार सफाई और मरम्मत होती है जिसमें एक दिन पूरा लगता था। इस बार मिल में नई मशीनें लगाई गई हैं। मिल में पहले गन्ने से रस निकालने के लिए चार रोलर थे जिन्हें अब बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। इसके अलावा मिल में तीन मेगावाट की एक और टरबाइन भी लगाई गई है। इससे मिल को ज्यादा ऊर्जा मिलेगी। मिल में अब मरम्मत और सफाई में पांच से छह घंटे का ही समय लगेगा। पिछले साल के मुकाबले औसत पेराई भी बढ़कर 24 हजार क्विंटल प्रतिदिन से अधिक हो जाएगी। रविवार को मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है। पहले क्रय केंद्रों के लिए इंडेंट जारी किया गया है। 11 नवंबर से मिल के गेट पर पेराई शुरू होगी। क्रय केंद्रों पर पेराई नौ नवंबर से ही शुरू कर दी जाएगा। मिल की पेराई शुरू होने के बाद किसानों को पर्ची से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। पेराई क्षमता बढ़ी होने की वजह से किसानों को समय से पर्ची मिलती रहेगी।
विज्ञापन

जल्दी पूरी क्षमता से होगी पेराई
बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है। जल्द ही पूरी क्षमता से मिल में पेराई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed